
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। यूपी की 9 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। हालांकि मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव टल गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यूपी उपचुनाव की 9 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि इनके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किे जाएंगे। वहीं मिल्कीपुर सीट पर फिलहाल चुनाव टला है।
उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं। वहीं अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव टला है।
खबर अपडेट होगी…



