देशबड़ी खबर

Election Commission: महाराष्‍ट्र और झारखंड चुनावों के साथ इन राज्‍यों में उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब, कहां होगी वोटिंग

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।” झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। दूसरा चरण में महाराष्ट्र के साथ 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

वहीं 47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इस बार विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग वोटरों को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी। इसके तहत 85 साल से अधिक उम्र के वोटर घर बैठे ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इससे साफ है कि चुनाव आयोग लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है… झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।”

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।”

वहीं भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड चुनाव की घोषणा पर कहा, “चुनाव आयोग ने झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराने का बहुत अच्छा फैसला लिया है… हमें पूरा भरोसा है कि इस चुनाव से झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की लूट और भ्रष्टाचार का अंत होगा। चुनाव आयोग की इस घोषणा से झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका लगा है… हम चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करते हैं।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button