देशबड़ी खबर

दिवाली से पहले दिल्ली में हाहाकार: हवा में जहर, पानी की कमी, जल बोर्ड ने बताया कब सुधरेंगे हालात

दिल्लीवालों के लिए दिवाली परेशानी और मुश्किलों वाली होने वाली है। पटाखों पर लगे बैन ने पहले ही इस त्योहार का मजा फीका कर दिया है और अब पानी की कमी गरीबी में आटा गीला करने का काम कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 31 अक्टूबर तक दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्ली की हवा पहले ही बेहद खराब श्रेणी में जा चुकी है। कई इलाकों में AQI का स्तर 400 के पार जा रहा है। ऐसे में सरकार नए प्रतिबंध लागू कर सकती है।

दिल्ली में 31 अक्टूबर तक पानी की कमी

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 60 से ज्यादा इलाकों में 31 अक्टूबर तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली में पानी की सप्लाई कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होती है। यहां पानी को पीने और अन्य काम में उपयोग के लायक बनाया जाता है। इसके बाद सप्लाई की जाती है। 110 एमजीडी वाले भारगथी प्लांट और 140 एमजीडी वाले सोनिया विहार प्लांट में पानी मुख्य रूप से गंग नहर से आता है। यूपी सिंचाई बोर्ड 12 से 31 अक्टूबर तक इसका रखरखाव और मरम्मत कर रहा है। इस वजह से इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में पानी की आपूर्ति यमुना नदी से हो रही है, लेकिन यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर ज्यादा है और इसे साफ करने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से पानी की सप्लाई में कमी आई है। दोनों प्लांट की क्षमता 30 फीसदी तक कम कर दी गई है। इससे पानी की सप्लाई भी कम हो रही है।

इन नंबरों पर कॉल कर मंगा सकते हैं टैंकर

दिल्ली जल बोर्ड ने कई फोन नंबर जारी किए हैं, जिनमें कॉल करके पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है। केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 1916/23527679/23634469/1800117118 हैं। इन नंबरों पर कॉल करके दिल्ली के किसी भी इलाके में पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है। जिन जगहों पर पानी की समस्या ज्यादा हो सकती है, उनके लिए अलग से नंबर जारी किए गए हैं।

  • मंडावली : 22727812, 9810091769
  • लोनी रोड: 22814518, 22816023
  • यमुना विहार : 22817228
  • जागृति एसपीएस : 22374834, 22374237
  • ग्रेटर कैलाश: 29234746, 29234747
  • गिरी नगर: 26473720
  • वसंत कुंज: 26137216
  • जल सदन 29819035, 29814106
  • सरिता विहार/ओखला : 26388976

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button