देशबड़ी खबर

दिवाली पर धुआं-धुआं हुई दिल्ली, जानिए किस लेवल तक पहुंचा AQI; नोएडा-गाजियाबाद में भी जमकर हुई आतिशबाजी

नई दिल्ली: देशभर में लोगों ने गुरुवार को दिवाली का जश्न मनाया। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में भी जमकर आतिशबाजी की गई। दिल्ली में पटाखों पर लगे बैन के बावजूद गुरुवार की रात लोगों ने बड़े पैमाने पर पटाखे जलाए। वहीं गुरुवार की रात हुए आतिशबाजी की वजह से शहर में धुएं के बादल छा गए हैं। वहीं पटाखों के घुएं की वजह से दिल्ली की एयर क्वाविटी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।

लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी

गुरुवार की रात 10 बजे की बात करें तो दिल्ली की एयर क्वालिटी (AQI) 330 दर्ज की गई। इस दौरान आनंद विहार सहित प्रमुख इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली की आबो हवा में पीएम 2.5 की सांद्रता बढ़ गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पटाखों के अलावा पराली जलाने और वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण भी हालत खराब हो गई।

पटाखों पर बैन के लिए बनाई गई 377 टीमें

बता दें कि दिल्ली सरकार ने पटाखों पर बैन का अनुपालन कराने के लिए 377 टीमें भी गठित की थीं। इसके अलावा लोगों के बीच जागरुकता अभियान भी चलाए गए। इसके बावजूद दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में जमकर पटाखे जलाए गए। दिल्ली में बीते 24 घंटे में औसत एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। वहीं रात 9 बजे दिल्ली का पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर क्रमश: 145.1 और 272 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक दर्ज किया गया।

नोएडा और गाजियाबाद में आतिशबाजी

दिल्ली के अलावा अगर आसपास के इलाकों की बात करें तो नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। इन शहरों में एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद में एक्यूआई 181 दर्ज किया गया। दिल्ली में दिवाली पर बीते सालों के AQI की बात करें तो यह 2022 में 312, 2021 में 382, ​​2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 एक्यूआई दर्ज किया गया था। (इनपुट- एजेंसी)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button