देश

दिल्ली की हवा में घुला जहर, 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिवाली के बाद देश के अधिकतर शहरों में हवा के स्तर में गिरावट आई है। हालांकि, सबसे बुरा हाल दिल्ली का है। राजधानी दिल्ली में दिवाली के दिन रात 10 बजे औसतन एक्यूआई 330 था। इसके बाद हवा का स्तर और भी खराब हुआ। हालांकि, हवा की तेज अच्छी के कारण हालत उतने खराब नहीं हुए, जितने हो सकते थे। अगर हवा शांत नहीं हुई तो जल्द ही दिल्ली में आतिशबाजी से हुआ प्रदूषण कम हो सकता है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दो राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और एक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर साल की तरह इस बार भी पटाखों पर बैन लगाया गया था। हालांकि, इसका कोई असर नहीं देखने को मिला और पूरे दिल्ली एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई। इस वजह से हवा के स्तर में गिरावट आई है।

मौसम की मेहरबानी से प्रदूषण कम

आमतौर पर दिवाली के समय में तापमान काफी कम हो जाता है और हवा भी शांत रहती है। इससे प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि, इस बार हालात इसके ठीक उलट रहे। अब तक ठंड ने सही मायने में दस्तक नहीं दी है। वहीं, दिवाली के दिन हवा की अच्छी गति से चलती रही। इस वजह से धुआं हवा के साथ दिल्ली से दूर चला गया। तापमान में ज्यादा गिरावट से धुआं धरती की सतह से दूर नहीं जा पाता है। हालांकि, अभी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं है। इस वजह से भी दिल्ली के हालात थोड़े बेहतर हैं।

तीन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कर्नाटक के दक्षिणी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि आम लोगों को और प्रशानस को भारी बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए और बाढ़ जैसे हालातों के लिए तैयारी करके रखनी चाहिए। वहीं, येलो अलर्ट जारी होने पर लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा जाता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button