देश

बाल दिवस: रिलायंस फाउंडेशन ने बाल स्वास्थ्य के लिए कई पहल शुरू कीं

मुंबई: सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन में बाल दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया। फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने इस अवसर पर बच्चों के लिए शुरू की गई नई पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन बच्चों के भविष्य और उनके स्वास्थ्य के लिए  किस तरह के कदम उठा रहा है।

हर बच्चे को बड़े सपने देखने का हक

नीता अंबानी ने इस अवसर पर युवा जीवन को पोषित करने और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन की प्रतिबद्धता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि हर जीवन कीमती है और हर बच्चे को बड़े सपने देखने और अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए एक खुशहाल और एक स्वस्थ शुरुआत का हक है।

बच्चों के लिए नई स्वास्थ्य सेवा योजना

नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन ने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के साथ ही नई स्वास्थ्य सेवा योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित 50,000 बच्चों की मुफ्त जांच होगी और उनका इलाज होगा। इसके अलावा 10,000 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के टीके मुफ्त में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे मिशन के केंद्र में उनकी भलाई, खुशी और विकास के प्रति समर्पण है – क्योंकि वे एक बेहतर, उज्जवल, स्वस्थ और अधिक आशावादी कल का चेहरा हैं।

 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button