देशबड़ी खबर

तावडे ने पालघर में मतदाताओं को पैसें बांटे- बीवीए नेता ठाकुर का दावा, भाजपा ने किया इनकार

मुंबई। बहुजन विकास आघाडी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे ने पालघर जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को पैसे बांटे हैं।

भाजपा ने हालांकि, आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ठाकुर का दावा प्रचार का हथकंडा मात्र है तथा महा विकास आघाडी (एमवीए) हार को भांपकर ये आरोप लगा रहा है। तावडे और बीवीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच टकराव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, ‘‘भाजपा के कुछ नेताओं ने मुझे सूचित किया कि भाजपा महासचिव विनोद तावडे मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 5 करोड़ रुपये बांटने विरार आ रहे हैं। मुझे लगा कि उनके जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता इतना नीचे नहीं गिरेंगे, लेकिन मैंने उन्हें यहां देखा। मैं निर्वाचन आयोग से उनके और भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।’’

बीवीए विधायक ने आरोप लगाया कि जिस होटल में तावडे ठहरे थे, उसने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘होटल प्रशासन की तावडे और भाजपा के साथ मिलीभगत प्रतीत होती है। उन्होंने हमारे अनुरोध के बाद ही सीसीटीवी चालू किया। तावडे मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांट रहे थे।’’

तावडे तीन घंटे से अधिक समय तक होटल में रहे, जबकि बीवीए कार्यकर्ताओं ने अपने दावे से पीछे हटने से इनकार कर दिया। शिवसेना के संजय राउत ने कहा, ‘‘भाजपा की योजना का अंत हो गया है। ठाकुर ने वह किया जो निर्वाचन आयोग को करना चाहिए था। निर्वाचन आयोग के अधिकारी हमारे बैग की तलाशी लेते हैं और हमारी जांच करते हैं, लेकिन भाजपा के इन लोगों पर ऐसी कोई जांच नहीं होती।’’

आरोपों का खंडन करते हुए, भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रवीण दरेकर ने कहा, ‘‘एमवीए पहले ही हार चुका है। इस चुनाव में उनकी हार तय है, यही वजह है कि वे हमारे खिलाफ इस तरह के बेतुके आरोप लगा रहे हैं। ठाकुर जो कर रहे हैं वह एक ‘पब्लिसिटी स्टंट’ (प्रचार हथकंडा) से ज्यादा कुछ नहीं है।’’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button