उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी उपचुनाव में हार के बाद अखिलेश ने लिखा- ‘इलेक्शन को करप्शन का पर्याय बनाया, अब असली संघर्ष शुरू हुआ’

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि अब असली संघर्ष शुरू होता है। इसके साथ ही उन्होंने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’ का नारा दिया। अखिलेश यादव ने चुनाव के नतीजे आने से पहले कहा था कि अगर निष्पक्ष मतगणना होती है तो अधिकतर सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी और संभव है कि सभी नौ सीटें सपा के खाते में जाएं। हालांकि, नतीजे सामने आने के बाद तस्वीर कुछ और ही रही।

समाजवादी पार्टी सिर्फ दो सीटें जीतती दिख रही है। वहीं, अन्य सात सीटें बीजेपी और सहयोगी दलों के खाते में जाती दिख रही हैं। इसके बाद अखिलेश यादव ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

अखिलेश ने क्या लिखा?

अखिलेश यादव ने लिखा “‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में कैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बांधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’”

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण बताया। उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे के साथ ही पीएम मोदी के नारे एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का उल्लेख भी किया। योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-NDA की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण है। यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास के लिए मतदान करने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं और सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button