उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

थाना भोजीपुरा पुलिस ने 11.370 कि0ग्रा0 गांजा व एक मोटर साईकिल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा ने पुलिस टीम सहित अभियुक्त फिरासत पुत्र अब्बन निवासी सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा जिला बरेली को हाईवे से सैदपुर चुन्नीलाल व नवदिया सिघाई जाने वाले रास्ते पर 11.370 कि0ग्रा0 गांजा व एक मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपी पर थाना भोजीपुरा मे मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।आरोपी फिरासत पुत्र अब्बन निवासी सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा जिला बरेली से पूछताछ पर बताया कि ट्रक चालक झारखण्ड से अपने ट्रको मे गांजा छुपा कर लाते है, जिनसे मैं इकट्ठा गांजा खरीदकर उसकी एक या दो ग्राम की पुडिया बनाकर फुटकर में हाईवे किनारे ढाबों पर घूम घूम कर बेच देता हूँ । जिससे मुझे काफी मुनाफा होता है। इससे पहले भी मैं वर्ष 2022 मे पकडा गया था तथा 11 महीने जेल मे रहा था।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button