देशबड़ी खबर

लोकसभा और राज्यसभा के बीच क्रिकेट मैच, अनुराग ठाकुर और चंद्रशेखर का तूफान, जानें कौन रहा विजेता

संसद के शीतकालीन सत्र में राजनीतिक दलों के बीच खूब बयानबाजी और जमकर हंगामा हो रहा है। हालांकि, इन सब के बीच रविवार को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के विभिन्न दलों के सांसद क्रिकेट के मैदान में एक साथ दिखाई दिए। लोकसभा और राज्यसभा की टीम के बीच टी20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में लोकसभा अध्यक्ष XI ने राज्यसभा सभापति XI को 73 रनों के अंतर से हरा दिया है। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर और चंद्रशेखर ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की है।

अनुराग ठाकुर और चंद्रशेखर का कमाल

संसद के दोनों सदनों के बीच हुए क्रिकेट मैच में लोकसभा की ओर से अनुराग ठाकुर और चंद्रशेखर ने शानदार बल्लेबाजी की। अनुराग ठाकुर ने 65 गेंदों में नाबाद 111 रनों की पारी खेली। वहीं, चंद्रशेखर ने 23 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी की मदद से लोकसभा अध्यक्ष XI ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राज्यसभा सभापति XI 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 42 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली।

इन्हें मिला अवार्ड

टीबी के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए सांसदों के मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में सांसद मनोज तिवारी को ‘सुपर कैच ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। सांसद निशिकांत दुबे को बेस्ट फील्डर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं, मोहम्मद अज़हरुद्दीन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सम्मानित किया गया।

राज्यसभा इलेवन बनाम लोकसभा इलेवन का मैच टीबी के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए रखा गया था। इस मुकाबले में सभी सांसद खास तरह की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे थे, जिसमें लिखा था कि टीबी हारेगा और भारत जीतेगा।

https://x.com/ANI/status/1868220624797409749?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1868220624797409749%7Ctwgr%5E15c4a8026c7146867fc24c0df81b1e69a2988eaa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fpolitics%2Flok-sabha-beats-rajya-sabha-by-73-runs-in-cricket-match-anurag-thakur-and-chandra-shekhar-shines-2024-12-15-1098192

 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button