देशबड़ी खबर

फडणवीस सरकार का मत्रिमंडल विस्तार, 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मुंबई: राज्य विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद महायुति सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र में पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. इस दौरान महायुति के 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 19, अजित पवार की एनसीपी को 9 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 11 विधायकों ने शपथ मंत्री पद की शपथ ली.

सबसे पहले महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर स्थित राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद राधाकृष्ण विखे और एनसीपी विधायक हसन मुश्रीफ ने भी मंत्री पद की शपथ ली और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

इनके अलावा फडणवीस मंत्रिमंडल में जिन लोगों को जगह मिली है, उनमें गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, गणेश नाइक, धनंजय मुंडे, मंगल प्रभात लोढ़ा, उदय सामंत, शिवसेना विधायक दादा भुसे और संजय राठौड़ के नाम भी शामिल हैं. इतना ही नहीं जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे, अतुल सावे, संभूराज देसाई, आशीष शेलार और अशोक उईके को फडणवीस के मंत्री मंडल में जगह मिली है.

नागपुर में शपथ समारोह

शपथ समारोह नागपुर में हुआ. 1991 के बाद यह दूसरी मौका है कि जब महाराष्ट्र के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में आयोजित हुआ. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. उस समय नागपुर स्थित राजभवन में 5 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

नितिन गडकरी ने किया फडणवीस का स्वागत

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वागत किया. राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली महायुति की जीत के बाद पहली बार शहर में रोड शो किया.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button