उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति की हुई बैठक

कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के निर्देश

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पोषण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई।

बैठक में सर्वप्रथम आधार बनाये जाने की स्थिति की जानकारी ली गयी और सीडीपीओ से पूछा गया कि उनके पास आधार बनाने वाले केन्द्रों की सूची है अथवा नहीं। प्रत्येक सीडीपीओ से उनके क्षेत्र में सक्रिय आधार कार्ड केन्द्रों की जानकारी ली गयी और तेजी से आधार कार्ड बनवाये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में प्रभारी डीपीओ को निर्देश दिये कि समस्त सी0डी0पी0ओ0 को आदेश जारी करें कि वे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताये कि जिन गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण आंगनबाड़ी केन्द्र पर होता है उनसे आधार कार्ड की जानकारी लें यदि उनका आधार कार्ड नहीं है तो बनवाया जाये।

बैठक में बताया गया कि 16 असक्रिय आंगनबाड़ी कार्यकत्री चिन्हित की गयी थी, जिनमें से पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने त्याग पत्र दे दिया है, अवशेष पर कार्यवाही करायी जा रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि रिक्त हुये पदों को भरने हेत शासन को पत्र लिखा जाये।

बैठक में विकास खण्ड शेरगढ़ व मझगवां में राज्य स्तर पर कम फीडिंग तथा विकास खण्ड बहेड़ी, दमखोदा व फतेहगंज पश्चिमी में पोषण ट्रैकर पर वजन/लम्बाई आदि की फीडिंग सही प्रकार से नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में निर्देश दिये गये कि कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भेजा जाये। जो वजन मशीनें खराब हैं उन्हें ठीक कराने या खरीदने हेतु विभाग को पत्र भेजा जाये। विकास खण्ड बिथरीचैनपुर, शेरगढ़, क्यारा व मुडिया नवीबक्स (दमखोदा) में प्रधानों से बात कर वेईंग मशीन क्रय करने हेतु निर्देश दिये गये। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button