उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

रवि किशन बोले, अटल जी के सपनों को पूरा कर रहे पीएम मोदी, विकसित भारत का संकल्प हो रहा पूरा

गोरखपुरः भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्मदिवस पर गोरखपुर में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित मेले का उद्घाटन भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने किया. इस दौरान सांसद ने स्वास्थ्य मेले में आए हुए लोगों का हाल-चाल जाना. 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लोगों के बीच प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण भी किया.

सांसद ने इस दौरान लोगों को अटल बिहारी वाजपेई की नीतियों, विचारों से भी अपने संबोधन के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जो सपना देखा था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करते दिखाई दे रहे हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं वह भी अटल जी का सपना था.

उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र अस्पताल की तरफ लोगों को लेकर जाती है. यही वजह है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जहां आयुष्मान भारत का लाभ 5 लाख के मुफ्त इलाज का पीएम मोदी दे रहे थे. वहीं, अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड देकर, परिवार को बुजुर्गों के इलाज की चिंता से मुक्त कर दिया है.रवि किशन ने कहा कि जिस तरह से देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. वह दिन दूर नहीं जब भारत रत्न अटल जी के सपनों और संकल्पों को पूरा करते हुए दुनिया में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जायेगा.

सांसद ने बच्चे का नामकरण कियाः रवि किशन ने इसके पूर्व जिला अस्पताल परिसर में विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों के बीच फल भी वितरित किए. जिला अस्पताल में जन्मे बच्चे का सांसद रवि किशन ने किया नामकरण भी किया. देवरिया के रहने वाले परिवार की गुजारिश पर सांसद रवि किशन ने कुछ देर सोचने के बाद कहा कि इसका नाम रहेगा “सक्षम” यानी जो हर कार्यों में सक्षम हो. परिवार के लोगों ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों में भी अब इसका नाम सक्षम ही रखा जाएगा. वहीं, भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय को भी आज के अवसर पर याद किया गया. मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उनका जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया. कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और आयोजित व्याख्यान माला में मदन मोहन मालवीय के सिद्धांतों और कर्तव्यों की चर्चा की.

प्रदर्शनी में चित्रकारों ने अटलजी की बनाई पेंटिंगःअटल जी की जयंती पर अन्य जगहों पर भी कई तरह के आयोजन हुए. राजकीय बौद्ध संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. जिसमें तमाम चित्रकार अपने हुनर का प्रदर्शन कर अटल जी के विभिन्न चित्रों से उन्होंने एक ऐसी गैलरी सजाई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. कैनवास पर लोगों ने अपने ब्रश और पेंट का हुनर बखूबी दिखाई तो अटल जी के विभिन्न स्वरूपों की झलक लोगों को चित्र के माध्यम से देखने को मिली. विकास भवन सभागार में भी गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन हुआ. जिसमें महापौर मंगलेश श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी शामिल होकर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए. बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक डॉक्टर यशवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि यह चित्र प्रदर्शनी और चित्रांकन प्रतियोगिता दो दिवसीय आयोजित थी. जो अटल जी की जयंती पर बेहद खूबसूरत रंगों को बिखेरते हुए लोगों के बीच अटल जी की यादों को ताजा कर गई.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button