देशबड़ी खबर

थोड़ी देर में होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी पहुंचे – MANMOHAN SINGH FUNERAL LIVE UPDATES

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11:45 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था. वह 92 साल के थे. तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा.

भारत के 13वें प्रधानमंत्री और इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले सिख नेता थे. मनमोहन सिंह ने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया. बता दें कि बृहस्पतिवार रात 8:06 बजे उन्हें नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल ने एक बयान में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों कांग्रेस की हार के बाद सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने अगस्त 2023 में राज्यसभा में अपनी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी. वे इसके सदस्य थे.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button