उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यसम्भल

लखनऊ हत्याकांड : आरोपी असद का मामा बोला हत्यारे भांजे को मिले फांसी

संभल। उत्तर प्रदेश की राजधानी के होटल शरणजीत पांच सामूहिक हुई हत्या के शव संभल पहुंचे। इस दौरान हत्यारे असद के मामा ने अपनी बहन और भांजियों के कातिल के लिए उन्होंने फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई है। हत्यारे असद के मामा जिशान ने बताया कि शव हम लोग संभल ले आए हैं। जीशान ने बताया कि लखनऊ से मैसेज आया था। आपके भांजे ने पांच हत्याएं कर दी। इसके बाद मेरी भांजे असद से बात हुई उसने कहा कि मैंने पूरे परिवार को मार दिया। हम जब तक कुछ कहते तब तक पुलिस ने उससे फोन ले लिया। हमने उसके इस गुनाह के लिए कड़ी से कड़ी सजा और फांसी की मांग उठाई है। उनके पिता जो भागे हुए उन्हें भी पकड़ा जाए। हमारी बहन से आखिरी बार बात चार माह पहले हुई थी। हमारी बहन बहुत सीधी थी। यह लोग लखनऊ घूमने गए थे। उनके ददिहाल पक्ष शव को लेने नहीं आया। तब हम लोग यहां लेकर आए। यह लोग आगरा में अकेले रहते थे।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन उत्तर एक होटल में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि बरामद शव एक मां और उनकी चार बेटियों के थे। यह परिवार नए साल का जश्न मनाने के लिए आगरा से लखनऊ आया था। इन लोगों के साथ इकलौता बेटा और पिता भी था। सभी लोग लखनऊ के नाका इलाके में चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने गली में एक होटल में ठहरे थे। बेटे ने अपना गुनाह काबूल कर लिया है। हालांकि उसका पिता अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई है।

इस दौरान सोशल मीडिया पर आरोपी का एक वीडियो वायरल भी हुआ। इसमें उसने कहा, ‘मैं अपने पूरे परिवार के साथ लाचारी और निराशा में यह कदम उठाने के लिए मजबूर हूं। जब पुलिस को यह वीडियो मिलेगा, तब तक मैं अपनी बहनों और खुद को मार चुका होऊंगा। मैं अनुरोध करता हूं कि पुलिस हमारे मोहल्ले के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जिन्होंने उसके घर पर कब्जा कर लिया है। मैंने आवाज उठाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 10 दिनों से हम फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। ‘उसने मोहल्ले में परेशान करने वाले कुछ लोगों के नाम लिए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button