उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यसम्भल

‘निर्भीक होकर अपने दायित्व का निर्वाह करें’, प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया

संभल। संभल जिले के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया मथुरा में स्थित वृंदावन महाराज प्रेमानंद के दरबार में पहुंचे और महाराज प्रेमानंद के दरबार में हाजिरी लगाई। जिलाधिकारी का वीडियो सुर्खियों में है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया से बातचीत कर नजरआ रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमानंद महाराज को बताया कि प्रशासनिक दायित्व के साथ ही वह धार्मिक दायित्व भी निभाते हैं। उनके घर में पूजा पाठ और गीता पाठ भी किया जाता है। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आपका प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना ही आपकी पूजा है।

महाराज ने डीएम राजेंद्र पेंसिया से कहा कि धर्म युद्ध जो भी व्यक्ति पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभा रहा है वही संत है। साथ ही उन्होंने कहा कि आपको राष्ट्र सेवा का अवसर मिला है, यह धर्म युद्ध है, निर्भीक होकर अपने दायित्व का निर्वाह करें। कर्तव्य के निर्वाह के दौरान प्रलोभन, लोभ से कर्तव्य में त्रुटि न हो। भगवत कृपा से ही हर सेवा मिलती है। इसका भगवत कृपा से निर्वाह करते रहना। भय-प्रलोभन से प्रभावित या भयभीत न होना।

हाल ही में संभल जनपद में ही तैनात सीओ अनुज कुमार चौधरी का भी पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह किष्किंधा रथ यात्रा के दौरान हनुमान जी की गदा हाथ में लेकर चलते नजर आए थे। इसे लेकर सीओ अनुज चौधरी की शिकायत की गई थी, तो डीआईजी ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक संभल को सौंप थी। क्योंकि नियमों को मुताबिक ड्यूटी के दौरान धार्मिक कार्य करना नियमों के खिलाफ है।

बता दें कि, संभल में मस्जिद सर्वे के बाद दंगे हुए, जिसके बाद शहर भर में कई जगहों पर प्राचीन मंदिर मिले। साथ ही लोगों ने कई हिंदू मंदिरों पर कब्जा कर रखा था, जिनकी खुदाई की गई। शहर में हो रहे एक्शन को लेकर डीएम राजेंद्र पेंसिया सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button