उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर
महाकुंभ मेला भगदड़ LIVE; संगम तट पर भगदड़, कई की मौत, श्रद्धालुओं की एंट्री बैन, अमृत स्नान रद्द

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई. घटना में कई लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए. उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात 1.30 बजे के आसपास की है. घटना के मद्देनजर सभी 13 अखाड़ों की ओर से दूसरे शाही स्नान को रद्द कर दिया गया है.



