आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली
सरस्वती विद्या मंदिर मे धूमधाम मनाई गई लाला लाजपत राय की जयंती

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
आंवला। तहसील आंवला के मोहल्ला भुर्जी टोला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में लाला लाजपत राय की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुधांशु गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम में वंदना के पश्चात प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान ने लाला लाजपत राय के चित्र पर मालार्पण कर पुष्पार्चन किया गया ऐसे स्वतन्त्रा सेनानी का कोटि-कोटि नमनकर वंदन किया गया । इसी क्रम में आचार्य धर्मेंद्र कुमार, अखिल गुप्ता एवं अंकित शर्मा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए ‘पंजाब केसरी’ के देश के प्रति समर्पण एवं ब्रिटिश शासन के प्रति अवज्ञा का वर्णन किया।
इस अवसर पर आचार्य मुन्नालाल रामनारायण शुक्ला, पंकज सिंह, शिवम सिंह, आचार्या अंजू सिंह, दिशा सिंह की उपस्थिति रही।



