उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसानों के उत्थान से ही देश का विकास संभव : आनंदीबेन

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का किया उद्घाटन

  • प्रदेश एवं किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को राजभवन के गांधी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने उत्पादों के लिए सही बाजार और उचित मूल्य की व्यवस्था मिलनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में संबंधित विभाग से संपर्क कर किसानों को ऑर्गेनिक खेती की सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा, उन्होंने कोल्ड स्टोरेज में सोलर एनर्जी की व्यवस्था करने पर जोर दिया ताकि बिजली खर्च कम हो और किसानों को अधिक लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में किसानों को आ रही सभी दिक्कतों का तुरंत निवारण और इसके लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्राइमरी स्कूलों में अक्षय पात्र के माध्यम से बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है, उसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अक्षय पात्र के माध्यम से बच्चों के भोजन की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि वे अपने घर के एक कोने में सीजनल आॅर्गेनिक सब्जियां उगाएं और अपने परिवार को स्वस्थ भोजन प्रदान करें। राज्यपाल ने यह भी घोषणा की, कि राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के दौरान एक हेल्थ कैंप लगाया गया है, जहां सभी किसान अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकते हैं।

up

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन और प्रेरणा से प्रदेश न केवल कृषि बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही उत्पादन बढ़ेगा और तब ही क्रेता और विक्रेता भी बेहतर कार्य कर पाएंगे। विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश शीघ्र ही देश का नंबर एक राज्य बनेगा और भारत, विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनेगा।

उन्होंने घोषणा की कि देश और प्रदेश के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, सरकार हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन के दूसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राजभवन में सम्मेलन आयोजित कराए जाने के लिए राज्यपाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों के सम्मान को बढ़ाना है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button