उत्तर प्रदेशप्रयागराज
प्रयागराज: महाकुंभ के कारण अधिवक्ता पंजीकरण साक्षात्कार स्थगित

प्रयागराज। बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के कारण अधिवक्ता पंजीकरण साक्षात्कार में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए साक्षात्कार स्थगित कर दिया है।
महाकुंभ के केवल कुछ दिन शेष रहने के कारण भीड़ बढ़ने से प्रयागराज में आने और बाहर जाने में बहुत कठिनाई हो रही है, साथ ही ट्रेनों में आरक्षण न मिल पाने के कारण पंजीकरण अभ्यर्थियों के हित में एवं बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा इंटरव्यू बोर्ड तक पहुंचने में असमर्थता को देखते हुए एक और दो मार्च 2025 को होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं।
उक्त तिथियों पर होने वाले साक्षात्कार अब 8 और 9 मार्च 2025 को आयोजित किए जाएंगे। उपरोक्त जानकारी बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सचिव ने दी है।



