खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

IPL 2025 से पहले हुआ बड़ा ऐलान, दिल्ली कैपिटल्स में दिग्गज की एंट्री

IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट-बॉल कोच मैथ्यू मोट को आगामी सीजन के लिए असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। ये नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब IPL 2025 का आगाज होने में 1 महीने से भी कम का समय बचा है। 51 साल के मोट भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी की सहायता करेंगे, जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था। मैथ्यू मोट क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के साथ दिल्ली कैपिटल्स के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के साथ बेहद सफल कार्यकाल के बाद मोट साल 2022 में इंग्लैंड पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल कोच बन थे। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 7 सालों में दो T20 वर्ल्ड कप, एक वनडे वर्ल्ड कप और चार एशेज सीरीज जीती। उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली में हुए बड़े बदलाव

मोट ने IPL के पहले दो सीजन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच के रूप में भी काम किया था। दिल्ली कैपिटल्स, जो अभी भी अपने पहले IPL खिताब की तलाश में है, ने नए सत्र से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग की जगह पूर्व भारतीय खिलाड़ी बदानी को मुख्य कोच बनाया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के जेम्स होप्स की जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मुनाफ को अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है।

22 मार्च से IPL का आगाज

दिल्ली कैपिटल्स 24 मार्च को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपने IPL अभियान का आगाज करेगी। IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होगा जबकि 25 मई को कोलकाता में फाइनल खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अपने घर यानी अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, टी नटराजन, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button