फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को मिली अनचाही मौत, बेकाबू बोलेरो ने चार को रौंदा, दो की मौके पर मौत

राजधानी लखनऊ में नदवा रोड पर मंगलवार रात हिट एंड रन की घटना सामने आई है। फुटपाथ पर सो रहे चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद डाला। हादसे में दो मजूदरों की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर के दायरे तक सभी सीसीवीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसके बावूद चालकों वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।
हसनगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12:45 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि नदवा रोड़ सीएसआईआर कालोनी के पास फुटपाथ पर सो रहे चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल मजदूरों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इस दुर्घटना में घायल दो मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी उम्र 20 और 40 वर्ष के आसपास है। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल मजदूरों की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जनपद के पिपरा थाना अंतर्गत भरतपुर निवासी राजेश सोनी के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक मजदूर रोपला नेपाल के रहने वाले थे। प्रथम दृष्या में बोलेरो का टायर फटने के बाद गाड़ी खम्भे से टकरा गई। फिर बोलेरो अनियत्रिंत होकर फुटपाथ सो रहे मजदूरों पर चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 12.30 बजे हुई। जब तेज रफ्तार में हनुमान सेतु की ओर से एक बोलेरो आ रही थी. वहां डिवाइडर पर मजदूर सो रहे थे। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर उन मजदूरों पर चढ़ गई और उन्हें रौंदते हुए एक पेड़ से टकरा कर रुक गई। हादसे के बाद सूमो ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया है। UP- 32 EL- 4582 नम्बर प्लेट के आधार पर बोलेरो मालिक व घटना के वक्त मौजूद चालक की तलाश की जा रही है। बुधवार को पुलिस ने चालक की तलाश में घटनास्थल से पांच किलोमीटर तक दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।



