उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में कई फ्लैटों में पकड़ी गईं थाईलैंड की 10 महिलाएं, केस दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 विदेशी महिलाओं को अवैध रूप से आवासीय फ्लैटों में रहते हुए पाया गया। यहां चिनहट क्षेत्र में आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार रात को चिनहट के मल्हौर इलाके में मौजूद शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की। इसके बाद पता चला कि अधिकारियों को उचित सूचना दिए बिना अपार्टमेंट में विदेशी महिलाओं को रखा जा रहा था। इस घटना के बाद अपार्टमेंट के मालिक से पुलिस ने संपर्क किया। वह भी पुलिस के सामने कोई विवरण प्रस्तुत नहीं कर सका। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

छह अपार्टमेंट में रह रही थीं ये महिलाएं

पुलिस ने बताया कि जांच में यह मालूम हुआ है कि सभी विदेशी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं। ये सभी महिलाएं छह अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये विदेशी महिलाएं यहां रहने के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं। इस दौरान केवल एक महिला ने पुलिस को किराए पर रहने के दस्तावेज की एक प्रति उपलब्ध कराई।

अपार्टमेंट के मालिक से भी पूछताछ

वहीं विदेशी महिलाओं के पाए जानें के मामले में पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से संपर्क किया गया। उन्हें विदेशी निवासियों के बारे में दस्तावेज और जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया गया। हालांकि, वह किराए के समझौते प्रस्तुत करने, फॉर्म सी (विदेशी पंजीकरण नियम 14 के तहत आवश्यक) को पूरा करने या महिलाओं के ठहरने के उद्देश्य के बारे में विवरण देने में विफल रहा। पुलिस ने मामले के संबंध में शक्ति सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button