बड़ी खबरविदेश

NASA ने कंफर्म की सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की तारीख, 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी हैं

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 9 महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स आखिरकार धरती पर लौटने वाले हैं। नासा ने दोनों की धरती पर वापसी की तारीख को कंफर्म कर दिया है। नासा ने रविवार को बताया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी मंगलवार, 18 मार्च की शाम को होने जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों को अमेरिका के फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा।

क्यों फंस गए अंतरिक्ष यात्री

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। दोनों को एक सप्ताह के लिए वहां रहना था। हालांकि, विमान में खराबी के कारण दोनों करीब 9 महीने से वहीं फंसे हुए हैं। रविवार को स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच गया है। इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया।

वापसी का लाइव कवरेज होगा

नासा ने पुष्टि की है कि अंतरिक्ष यात्री 18 मार्च को लगभग 5:57 बजे (3:27 बजे IST, 19 मार्च) को फ्लोरिडा के तट से दूर समुद्र में उतरेंगे। नासा की ओर से स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन की वापसी का लाइव कवरेज भी जारी किया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार 17 मार्च को रात 10:45 बजे पूर्वी समय (18 मार्च को सुबह 8:30 बजे IST) बजे से होगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button