आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

शराबी ने नशे की हालात मे पुलिस से की हाथापाई, कांस्टेबल के लगी चोट

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

आंवला। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव नसरतगंज निवासी आरिफ की ससुराल नसरतगंज गांव में है पिछले काफी समय से वह अपनी ससुराल नसरगंज में ही रह रहा था और शराब पीने का आदि था आए दिन शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करता था तभी शुक्रवार की शाम को आरिफ शराब के नशे में घर पर आया और गाली गलौज करने लगा और घर वालों से 5000 हजार रुपए मांग रहा था तभी आरिफ की सास ने सकीना ने पीआरबी 112 पुलिस को फोन कर दिया मौके पर पहुंची पीआरबी 112 पुलिस ने आरिफ को पकड़ने की कोशिश की तो आरिफ उन पर ही हाथापाई करने लगा और तभी बड़ागांव चौकी से हेड कांस्टेबल दिनेश भी पहुंच उनके साथ भी आरिफ हाथापाई करने लगा।

  •  हाथापाई व बीच बचाव में दिनेश सड़क पर गिर गए जिससे उनके सिर में खुली चोट आई है तभी पीआरबी 112 आरिफ और उसकी पत्नी को थाने ले आई और पूछताछ कर रहे हैं

हेड कांस्टेबल दिनेश यादव ने बताया की बीच बचाव करते समय मैं सीसी रोड पर गिर गया जिससे मुझे सर में थोड़ी चोट आई है।।

संबंधित समाचार

Back to top button