उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी के रोड ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी में योगी सरकार, एक साथ 346 मार्गों की होगी विशेष मरम्मत

  • एक अरब ग्यारह करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से मार्गों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा पूरा
  • प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के करीब 40 से अधिक जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ
  • लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • नगरीय एवं ग्रामीण सड़कों की सूरत बदलेगी, राज्य सड़क निधि के तहत 66 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोड ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश भर में 346 मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत कुल एक अरब ग्यारह करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें से राज्य सड़क निधि के तहत 66.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश के करीब 40 से अधिक जिलों में नगरीय एवं ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ समेत इन जिलों को होगा लाभ
इस प्रक्रिया का लाभ अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, हरदोई, मीरजापुर, भदोही, सिद्धार्थनगर, बस्ती, पीलीभीत, फरुर्खाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, उरई (जालौन), लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली, संत कबीर नगर, बांदा, अमरोहा, हापुड़, सुल्तानपुर, झांसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी तथा बलरामपुर के लोगों को मिलेगा।

कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
सीएम योगी का इस पर विशेष फोकस रहता है कि प्रदेश में जो भी निर्माण एवं विकास कार्य हों वह कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित करते हुए किया जाए। ऐसे में, मौजूदा मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह योजना प्रदेश के ज्यादातर मार्गों को नया रूप देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button