उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क, पुलिस ने छात्रों को किया अलर्ट

  • एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए चला जागरूकता अभियान

गौरव कुशवाहा


देवरिया। डिजिटल युग में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए देवरिया पुलिस ने एक जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें छात्रों और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूलों और कॉलेजों में यह अभियान चलाया गया, जिसमें ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल जैसे मामलों से बचाव के तरीकों पर जानकारी दी गई।

इस अभियान के तहत साइबर थाना प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने स्कॉलर & कीडजी सीनियर सेकंडरी स्कूल में जाकर छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। इसी क्रम में थाना रुद्रपुर की साइबर टीम ने रामजी सहाय महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित किया, जिसमें छात्रों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। वहीं, थाना रामपुर कारखाना और थाना बघौचघाट की साइबर टीमों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के कॉलेजों में जाकर छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि अज्ञात लिंक पर क्लिक करने, कमजोर पासवर्ड रखने, ओटीपी और पिन साझा करने, सार्वजनिक वाई-फाई के इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर अधिक जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। साथ ही, संदिग्ध कॉल्स और ई-मेल से सतर्क रहने की हिदायत दी गई।

देवरिया पुलिस ने इस अभियान को जन-जागरण का एक महत्वपूर्ण कदम बताया और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही ताकि साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button