देशबड़ी खबर

मुंबई पुलिस के DCP डॉक्टर सुधाकर पठारे की कार एक्सीडेंट में मौत, 2011 बैच के IPS अधिकारी थे

हैदराबाद: मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये कार एक्सीडेंट हैदराबाद में हुआ है। बता दें कि सुधाकर पठारे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे। वह 2011 बैच के IPS अधिकारी थे।

पुलिस अधिकारी ने की मौत की पुष्टि

एसपी नगर कुरनूल वैभव गायकवाड़ (IPS) ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सुधाकर पठारे आईपीएस 2011 (डिप्टी एसपी भर्ती) और उनके सह-भाई भागवत खोडके की आज तेलंगाना के श्रीशैलम नगर कुरनूल के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दुखद खबर है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन्हें शक्ति प्रदान करें।

दिसंबर 2024 में भी सड़क हादसे में हुई थी एक IPS अधिकारी की मौत

दिसंबर 2024 में भी कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती के लिए कार्यभार संभालने जा रहे एक IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन (26) मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फटने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया।

पुलिस ने बताया था कि हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं ड्राइवर को मामूली चोटें आईं।

इस हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का बयान भी सामने आया था। उन्होंने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा था कि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे। ये तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button