देश

जयपुर: तेजाजी मंदिर में भगवान की मूर्ति तोड़ने से बवाल, गुस्साए लोगों ने जाम की रोड, टायर भी फूंके

जयपुर: राजस्थान के जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां टोंक रोड पर स्थित तेजाजी मंदिर में मूर्ति को तोड़ने का मामला सामने आया है। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला?

जयपुर में टोंक रोड पर तेजाजी मंदिर में अज्ञात लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय लोगों को पता लगा तो वह भड़क गए और शनिवार को सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर स्थित तेजाजी मंदिर के चबूतरे पर भगवान की मूर्ति शनिवार को क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ का गुस्सा दिखाई दिया और लोगों ने टायर भी जलाए। इस दौरान जयपुर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक टोंक रोड को जाम कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान परिषद के प्रवक्ता अमितोष पारीक ने बताया कि बदमाशों ने शुक्रवार रात मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया, इसी वजह से लोग आक्रोशित हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

बता दें कि जयपुर में टोंक रोड़ स्थित तेजाजी मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़े हुए हैं। असामाजिक तत्वों की ओर से देर रात की गई तोड़ फोड़ से श्रद्धालु आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का सामने आया बयान

इस घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को तोड़े जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है। सरकार से मांग है की दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button