उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के साथ जुटी अधिकारियों की फौज, सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 125 से अधिक पीड़ितों से ‘जनता दरबार’ के तहत मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

एक बयान के मुताबिक, जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामलों को लेकर प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को दिए गए। उन्होंने आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है।

cats

जनता दरबार में चंदौली से आए दो युवकों को मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक भी दी। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुबह 10 बजे से कार्यालय में बैठें और जनशिकायतें सुनें। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिकायतों का समाधान जनपद स्तर पर ही कराया जाए और जो समस्याएं शासन स्तर की हों, उन्हें ही यहां भेजा जाए।

Untitled

मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, प्रमुख सचिव (गृह/मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button