पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के शहीद को श्रद्धांजलि

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने अपनी बैठक की शुरुआत में पहलगाम (जम्मू और कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्रिमंडल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा। कैबिनेट ने कहा कि इस हमले ने प्रत्येक देशवासी के दिल को गहरी ठेस पहुंचाई है, जो कई कीमती जिंदगियों के नुकसान से दुखी हैं। मंत्रिमंडल ने मासूम पर्यटकों पर इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय कार्रवाई करार दिया।

मंत्रिमंडल ने कहा कि इस घृणित घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आतंकवादियों का कोई धर्म या मज़हब नहीं होता और उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों में दहशत फैलाना था। यह हमला क्रूर और जघन्य है क्योंकि कोई भी धर्म इस तरह के घृणित अपराध की कतई इजाज़त नहीं देता। मंत्रिमंडल ने कहा कि यह हिंसा मानवता पर सीधा हमला है और इस घटना की निंदा हर व्यक्ति को धर्म, क्षेत्र, राष्ट्रीयता या किसी अन्य विचारधारा से ऊपर उठकर कड़े से कड़े शब्दों में करनी चाहिए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.
Back to top button