उत्तर प्रदेशराज्यसहारनपुर
सहारनपुरः पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई घायल

सहारनपुर: सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट हो गया है। यह घटना देवबंध क्षेत्र के निहाल खेड़ी रोड का बताया जा रहा है। ब्लास्ट की चपेट में कई लोगों के आने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन पहुंच गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल पुलिस ब्लास्ट में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



