उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

गोमती किनारे बनेंगे टॉवर अपार्टमेंट, एलडीए की नई पहल

1090 चौराहे पर होटल-कॉम्पलेक्स, पुलिस मुख्यालय के पीछे बनेगा रिवर व्यू अपार्टमेंट

लखनऊ। शहर की सबसे प्राइम लोकेशन पर लगभग 3300 करोड़ रुपए की दो परियोजनाएं एलडीए  लाने जा रहा है। जिसमे 1090 चौराहे पर होटल, कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स व ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा। वहीं, शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे 51 एकड़ क्षेत्रफल में रिवर व्यू अपार्टमेंट निर्मित किये जाएंगे। यह दोनों परियाजनाएं पीपीपी मोड पर विकसित की जाएंगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को रियल एस्टेट सेक्टर के निवेशकों के साथ बैठक करके प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 1090 चौराहे पर प्राधिकरण की 5.5 एकड़ भूमि है। प्राइम लोकेशन पर स्थित इस जमीन पर होटल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स व ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग 800 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट से शहर में पर्यटन व व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा, जिसमें एलडीए को-डेवपर की भूमिका में रहेगा।

बिल्डिंग को आईकॉनिक बनाने के लिए इसके डिजाइन व फसाड पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि आकार लेने के बाद यह शहर की नयी पहचान बन सके। निर्माण पूर्ण होने के बाद व्यावसायिक एवं आॅफिस स्पेस आदि को 90 वर्ष की लीज पर आवंटित किया जाएगा, जिसकी लीज अवधि बढ़ायी जा सकेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे ग्राम-मलेशेमऊ की 51 एकड़ अर्जित भूमि को हाल ही में अभियान चलाकर खाली कराया गया है।

अब यहां पीपीपी मोड पर लगभग 2500 करोड़ रुपए की लागत से ग्रुप हाउसिंग विकसित की जाएगी, जहां लगभग 4,000 परिवारों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। योजना को तीन क्लस्टर में विकसित किया जाएगा, जिसमें रियल एस्टेट सेक्टर की अलग-अलग कंपनियां प्रतिभाग कर सकेंगी।

तीन साल के अंदर पूरा करना है हाउसिंग प्रोजेक्ट: वीसी प्रथमेश कुमार
एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि एफएआर 5 होने से बहुमंजिला अपार्टमेंट के कई टावर बनेंगे। जिसमें 01 बीएचके से लेकर 04 बीएचके फ्लैट्स व पेंट हाउस निर्मित किये जाएंगे। इसमें ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के भवन भी बनाये जाएंगे। सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, जिम, क्लब, योगा सेंटर आदि सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गोमती नदी के किनारे होने से सभी अपार्टमेंट रिवर व्यू होंगे।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि परियोजना के पास एलडीए द्वारा ग्रीन कॉरिडोर, शहीद पथ-ग्रीन कॉरिडोर क्लोवर लीफ, सुल्तानपुर रोड को जोड़ती हुयी मास्टर प्लान रोड व फ्लावर वैली विकसित की जा रही है। इससे भविष्य में यह योजना कहीं अधिक प्राइम हो जाएगी। जून, 2025 में इन दोनों परियोजनाओं के लिए आरएफपी आमंत्रित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट साइन होने के तीन वर्ष के अंदर सम्बंधित कंपनी को निर्माण कार्य पूर्ण करना होगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button