उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर शीशे से रेता मां का गला, बेड पर बिना कपड़े के पड़ा था शव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। दोनों ने पहले कपड़े से महिला की गर्दन दबाई और फिर शीशे से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटी ने प्रेमी को घर से भगा दिया और रोने का नाटक करते हुए पड़ोसियों और रिश्तेदारों को सूचना दी।

बेटी ने कहा कि बदमाशों ने मां को मार डाला। मृतक महिला की लाश घर में बेड पर न्यूड पड़ी हुई मिली है। बेटी और उसके प्रेमी ने घटना को लूट और रेप का एंगल देने के लिए शव को न्यूड कर दिया था। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल, ये घटना चिनहट इलाके के सेमरा गांव की है। यहां ऑडिट भवन में हाउस कीपिंग का काम करने वाली 40 वर्षीय उषा सिंह की बीती रात शीशे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतका उषा सिंह की बेटी और उसका बॉयफ्रेंड है। बता दें कि घर में मां उषा सिंह और बेटी लकी ही रहती थी।

उषा के पति योगेंद्र सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। उनका कोई बेटा नहीं था। बताया जा रहा है कि साल 2024 में बेटी लकी अपने बॉयफ्रेंड शाहिद के साथ भाग गई थी। शाहिद आदर्श नगर सीता मिष्ठान भंडार के पास चिनहट का रहने वाला है। इस दौरान बाद मां उषा ने शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके चलते उसे जेल जाना पड़ा था।

वहीं जेल से छूटने के बाद शाहिद फिर से लकी के संपर्क में आया और दोनों उषा सिंह को लगातार धमकी दे रहे थे। दोनों का कहना था कि मां उषा की वजह से दोनों अलग हुए और शाहिद को जेल जाना पड़ा था। इसी नाराजगी में दोनों ने मिलकर उषा सिंह की शीशे से गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना को लूट और रेप का एंगल देने के लिए दोनों ने मृतका के शव को न्यूड कर दिया था। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बेटी ने प्रेमी को घर से भगा दिया और रोने का नाटक करते हुए पड़ोसियों और रिश्तेदारों को सूचना दी और कहा कि बदमाशों ने उसे मार डाला।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर रिश्तेदार, पड़ोसी और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और पड़ोसियों से पूछताछ की तो बेटी पर शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुद को फंसता देख वह टूट गई और उसने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।वहीं प्रेमी शाहिद की तलाश की जा रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button