उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो का किया सफल आयोजन

  • योगी सरकार की फार्मा नीति का दिखा असर, अहमदाबाद में हुए करोड़ों के निवेश समझौते
  • फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के साथ कई अहम निवेश समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
  • रोड शो में गुजरात के फार्मा उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश अवसरों से कराया गया अवगत
  • यूपीसीडा ललितपुर में 1,472 एकड़ में विकसित कर रहा बल्क ड्रग फार्मा पार्क, ?250 करोड़ का प्रारंभिक निवेश प्रस्तावित
  • परियोजना से लगभग 12000 करोड़ का कुल निवेश और 14000 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने शुक्रवार को अहमदाबाद में ‘उत्तर प्रदेश में फार्मास्यूटिकल सेक्टर में निवेश की संभावनाएं’ विषय पर एक भव्य रोड शो का आयोजन किया। इस रोड शो का उद्देश्य गुजरात के फार्मा उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश के निवेश अवसरों से अवगत कराना और उन्हें $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के संकल्प में भागीदार बनाना था। इस आयोजन में फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के साथ कई अहम निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, जो राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति देंगे।

ललितपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क, 250 करोड़ का निवेश

यूपीसीडा द्वारा ललितपुर में 1,472.33 एकड़ क्षेत्र में बल्क ड्रग फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें 250 करोड़ का प्रारंभिक निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना से लगभग 12000 करोड़ का कुल निवेश और 14000 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना है। यह पार्क भारत को ‘विश्व की फामेर्सी’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा, “योगी सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और उन्नत अधोसंरचना के साथ उत्तर प्रदेश फार्मा उद्योग के लिए एक आदर्श केंद्र बन रहा है।” मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जी.एन. सिंह ने रोड शो में कहा, “योगी सरकार ने फार्मा सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए कई नीतिगत सुधार किए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त राज्य बन गया है।”

अहमदाबाद में हुए महत्वपूर्ण निवेश समझौते

रोड शो के दौरान कई प्रमुख फार्मा कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए समझौते किए। सीएसएल लाइफसाइंसेज प्रा. लि. ने 200 करोड़ के निवेश से कश् बोतल और ओएसडी प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जिससे 250 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। मेडीहेल्थ डायग्नोस्टिक प्रा. लि. ने ललितपुर में 4200 वर्ग मीटर क्षेत्र में हेल्थकेयर यूनिट स्थापित करने की घोषणा की। ॠेंंल्ल क११ं्िरं३्रङ्मल्ल ने 35 करोड़ के निवेश से स्किन ट्रीटमेंट और इर्रैडिएशन यूनिट की स्थापना का निर्णय लिया, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। ओबमेड फार्मा ने भी 200 करोड़ के निवेश से फामुर्लेशन यूनिट स्थापित करने का वादा किया, जिससे 100 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

उद्योग और सरकार के बीच सेतु

यूपीसीडा की सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत निवेशकों को त्वरित स्वीकृतियां, भूमि आवंटन और विश्वस्तरीय अधोसंरचना प्रदान की जा रही है। रोड शो में प्रदर्शित लघु फिल्म में राज्य की औद्योगिक प्रगति और निवेशक-अनुकूल माहौल को प्रभावी ढंग से दशार्या गया। रोड शो में आयोजित बी2जी (बिजनेस टू गवर्नमेंट) बैठकों में उद्योग प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच निवेश से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई। ओपन हाउस सत्र में निवेशकों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। शाल्बी लिमिटेड के अध्यक्ष शनय शाह ने यूपीसीडा और सीआईआई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग सतत आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button