उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

जिलाधिकारी ने जिला पोषण समिति की करी मासिक बैठक , पोषण ट्रैकर ऐप से नामवार डिटेल निकालकर उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केन्द्रों में वितरण होने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच किये जाने के दिए निर्देश

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पोषण समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिन बच्चों का वजन हुआ है उसका पोषण ट्रैकर ऐप से नामवार डिटेल निकालकर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। उक्त वजन की जांच वास्तव में हुई है या नहीं, इसकी क्रांस चेकिंग करायी जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने वजन लेने का जो डाटा प्रस्तुत किया गया है उसकी  जांच कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सी0डी0पी0ओ0 द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण ना किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में सैम/मैम बच्चों की संख्या की भी समीक्षा की गयी और पाया गया कि जनपद में मात्र एक एनआरसी जिला अस्पताल में है, दूर-दराज क्षेत्रों के बच्चों के लिए मिनी एनआरसी की आवश्यकता है।

बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की समीक्षा की गयी, जिस पर अवगत कराया गया कि वर्ष 2023-24 के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र अगस्त तक पूर्ण हो जाएंगे। वर्ष 2024-25 के आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 24 पर कार्य आरम्भ नहीं हो पाया है, शीघ्र आरम्भ कराया जाएगा, अवशेष पर कार्य चल रहा है।जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता की जांच किसके द्वारा की जा रही है समय समय पर गुणवत्ता कि जाँच अवश्य करायी जाये।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में वितरण होने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच किये जाने साथ ही रसोई घर व बर्तन की साफ-सफाई आदि की व्यवस्था कैसी है वह भी देखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अब बीएलओ का भी कार्य करेंगी अतः उन्हें जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय के रसोईयों की साड़ी (ड्रेस) का कलर ब्राउन है रसोईयों को साल में दो बार साड़ी का पैसा दिया जाता है तो उन्हें जागरूक भी करें कि वह निर्धारित ड्रेस पहनें।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी गयी। एनआरसी में एडमिट बच्चों,पोषाहार वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रो में गैस कनेक्शन व गैस चूल्हा क्रय किये जाने आदि कि समीक्षा की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, सी0डी0पी0ओ0 सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button