उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेलीराजनीति

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अन्तर्गत कार्ययोजना स्वीकृति के सम्बन्ध में हुई बैठक

सीएम वैश्विक नगरोदय योजना‘ के माध्यम से जनपद के सभी निकायों में विकास और सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का किया जायेगा कार्य

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अन्तर्गत कार्ययोजना स्वीकृति के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

 

बैठक में नगरीय सेवाएं और अवस्थापना विकास परियोजनाएं (मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना एवं मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कार्य योजना तैयार किए जाने को लेकर बैठक की गयी, जिसके अन्तर्गत समस्त नगर निकायों से बनी कार्य योजनाओं की समीक्षा की गयी। ‘सीएम वैश्विक नगरोदय योजना‘ के माध्यम से जनपद के सभी निकायों में विकास और सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का कार्य किया जाएगा।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त ई.ओ. को निर्देश दिये कि उक्त योजना के अन्तर्गत नगर निकायों में सड़कें, पानी, बिजली, स्वच्छता और अन्य सौद्रयीकरण के कार्यां पर भी ध्यान दिया जाये, जिससे लोगों को देखने में सुंदर लगे। उन्होंने कि निर्देश दिए कि जिन नगर निकायों में पार्क नहीं बने हैं वहां पर पार्क बनाये जाये तथा उच्च क्वालिटी के कैमरे भी लगवाये जाएं।

 

बैठक में उन्होने समस्त विद्यालयों में एक लैब बनाए जाने के निर्देश दिए, जिससे कि बच्चे सूर्य, चन्द्रमा, पृथ्वी तथा अन्य ग्रहों को उपकरणों की सहायता से देख सकें और उन्हें ज्ञान हो सके। उन्होंने प्रमुख चौराहों पर म्यूजिकल फाउन्टेन व विकास खण्डों में एक बारात घर बनवाया जाए तथा उसकी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाए। उक्त योजना में जो भी कार्य किये जाएं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा इसकी फोटो भी भेजी जाये।

 

 बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारीगण सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button