पंजाबराज्य

चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में 3 सितंबर को भी छुट्टी; खराब मौसम के चलते प्रशासन का आदेश, आज भी बारिश के चलते बंद थे सभी स्कूल

Chandigarh Schools Closed: पड़ोसी पंजाब में बारिश और बाढ़ से हालात विकराल हैं। चंडीगढ़ में भी लगातार बारिश हो रही है और सुखना लेक उफान पर है। वहीं इस खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी स्कूलों में 3 सितंबर को भी छुट्टी की घोषणा कर दी है। इससे पहले प्रशासन ने बारिश के चलते केवल 2 सितंबर यानि आज के लिए सभी स्कूलों में छुट्टी डिक्लेयर की थी। हालांकि, बच्चों को छोड़कर गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा टीचर्स को बुलाने की मनाही नहीं थी।

पंजाब के भी सभी स्कूल 3 सितंबर तक बंद

पंजाब में भारी बारिश से आए बाढ़ के संकट ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थिति यह है कि, पूरे राज्य में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। पंजाब के भी सभी स्कूल 3 सितंबर तक बंद के लिए बंद हैं। हाल ही में भगवंत मान सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी थीं। आगे भी अगर मौसम खराब रहता है तो स्कूलों में छुट्टियां बढ़ सकती हैं। इससे पहले 26 अगस्त को सीएम भगवंत मान ने पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी। उस समय पंजाब के सभी स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक बंद किए गए थे।

चंडीगढ़ प्रशासन की अपील

भारी बारिश को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार सावधान रहने और नदी-नालों और झीलों से दूरी बनाए रखने की की अपील की जा रही है। प्रशासन ने चंडीगढ़ और आसपास आवागमन करने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एड्वाइजरी भी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि, झीलों, नालों और जलभराव वाले इलाकों से बचें। अंडरपास पर यातायात डायवर्जन का पालन करें। बिजली के खंभों और खुले मैनहोल के पास से सतर्कत के साथ गुजरें।

वहीं चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने जल निकायों में भारी बारिश और बढ़ते जल स्तर के कारण धारा 163, बीएनएसएस-2023 के तहत 31 अक्टूबर 2025 तक सुखना चो, झीलों और नालों में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारी बारिश के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और 24×7 स्थिति पर नज़र रख रही है। नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करने को कहा गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button