पंजाबराज्य

CM भगवंत मान की हालत अब कैसी; पल्स रेट काफी नीचे गिरने के बाद अभी सुधार होने की खबर, मनीष सिसोदिया मिलने पहुंचे

पंजाब में बाढ़ त्रासदी के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्वस्थ पड़ गए हैं। 2 दिनों पहले अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद सीएम आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन कोई सुधार न होने और पल्स रेट काफी नीचे गिरने के बाद शुक्रवार रात 8 बजे के करीब उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सीएम के स्वास्थ्य को लेकर फोर्टिस अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें सीएम की हालत स्थिर होने की बात कही गई।

आज सुबह आया स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट

CM भगवंत मान की हालत अभी कैसी है। इसे लेकर आज सुबह उनके स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, पंजाब के आम आदमी पार्टी प्रभारी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंच सीएम मान से मुलाक़ात की है। सिसोदिया ने सीएम मान का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की। वहीं सीएम मान से मिलने के बाद जब वह अस्पताल के बाहर आए तो उन्होंने मीडिया को सीएम की सेहत को लेकर जानकारी दी।

अस्पताल में ही रहेंगे सीएम मान

मीडिया से बातचीत करते हुए मनीष सिसोदिया ने बताया, ”पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले 2-3 दिन से खराब चल रही थी। कल शाम अचानक उनकी पल्स रेट काफी नीचे आ जाने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल लाया गया। वे लगातार डॉक्टरों की देख-रेख में हैं और अभी वे ठीक हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पल्स रेट में भी सुधार हुआ है। लेकिन डॉक्टरों की सलाह अनुसार अभी उन्हें 1-2 दिन और अस्पताल में भर्ती रहना होगा।”

शरीर अस्पताल में, आत्मा पंजाब के लोगों के बीच

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ”सीएम मान से उनकी बातचीत हुई है। अस्पताल में भर्ती होते हुए भी वह पंजाब की ही बात कर रहे थे और बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए अपनी चिंता जता रहे थे। सिसोदिया ने कहा कि, सीएम मान का शरीर भले ही अस्पताल में है, लेकिन उनकी आत्मा पंजाब के लोगों के बीच है। सीएम मान अस्पताल से ही अधिकारियों से बातचीत करेंगे और बाढ़ का पानी उतरने के बाद की योजनाओं पर काम करेंगे कि लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जा सकती है।”

हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा भी पहुंचे अस्पताल

मनीष सिसोदिया के अलावा कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने भी सीएम भगवंत मान से मुलाक़ात की है. गौरतलब है कि, पूर्व में भी जब सीएम मान काफी बीमार हो गए थे तो भी उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। वह काफी समय यहां भर्ती रहे। उनके नियमित टेस्ट किए जाते रहे। वहीं इससे पहले एक बार दिल्ली दौरे के दौरान भी CM भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button