उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

पत्नी से नजदीकियों पर मालिक ने कराई रिकवरी एजेंट की हत्या, सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मालिक-कर्मचारी को किया गिरफ्तार

लखनऊ: बंथरा के दादूपुर में रिकवरी एजेंट की हत्या पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते उसके मालिक ने कराई थी। पुलिस सर्विलांस के जरिए पहुंची और आरोपी एजेंसी मालिक विवेक सिंह और कर्मचारी वसीम अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से खून लगे कपड़े और प्लॉट से हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि, जांच में विवेक की पत्नी के खिलाफ साक्ष्य मिले तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

फैजाबाद (अयोध्या) के धनुआपुर निवासी रोडवेज चालक अशोक शुक्ला का परिवार चार वर्ष से दादूपुर स्थित न्यू डेस्टिन सिटी कॉलोनी में रहता था। उनका बेटा कुनाल शुक्ला (26) रिकवरी एजेंट था। वह विवेक सिंह के लिए गाड़ियों की रिकवरी करता था और अक्सर उनके ही ऑफिस में रात में रुक जाता था। मंगलवार सुबह आफिस में कुनाल का खून से लतपथ शव मिला। बड़े भाई सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल पर सीसी कैमरे व डीवीआर गायब थी और ऑफिस का दरवाजा खुला था। इससे स्पष्ट हो गया कि वारदात में कोई परिचित शामिल हैं। मृतक का मोबाइल गायब होने पर सीडीआर खंगाली गई तो एक नंबर पर कई कॉल मिली। छानबीन करने पर वह नंबर विवेक की पत्नी का निकाल। इसके बाद से पुलिस का विवेक पर शक गहरा गया। विवेक के कॉल रिकार्ड में घटना की रात का एक नंबर मिला। जिसके बाद इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह व उनकी टीम ने विवेक सिंह और वसीम अली खान निवासी करीमुद्दीनपुर गाजीपुर हालपता गौरी सरोजनीनगर को दबोच कर पुछताछ की।

इसमें विवेक ने बताया कि कुनाल से उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। इससे उसकी उसकी बदनामी हो रही थी। कुनाल से रुपये का भी विवाद था। इसी के चलते उसकी हत्या की साजिश रची और कर्मचारी वसीम को हत्या के लिए राजी किया। हत्या के लिए उसका मकान बनवाने और रुपये का लालच दिया। साजिश के तहत 8 सितंबर की रात विवेक ने कुनाल को शराब पिलाने के बाद सुला दिया। इसके बाद करीब 9:30 बजे वसीम को फोन कर बताया कि मौसम साफ है, खर्रा सो रहा है। ऑफिस पहुंचे वसीम ने सोते समय ही चेहरे पर सब्बल से ताबड़तोड़ वारकर कुनाल की हत्या कर दी।

गिट्टी प्लांट पर धोए थे खून लगे कपड़े

आरोपी वसीम ने कबूला कि हत्या के बाद वह पास के गिट्टी प्लांट पर पहुंचा तो विवेक मौजूद था। वसीम ने वहीं पर खून लगे कपड़े धोए और फिर एक पन्नी में रखकर जंगल में छिपा दिए थे। इसके बाद मृतक कुनाल का मोबाइल पास के नाले में फेंक दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विवेक पहले भी 2012 में सरोजनीनगर क्षेत्र में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। विवेक पर बंथरा थाने में कुछ माह पहले हमला, धमकी व मारपीट के दो मामले दर्ज हुए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button