पंजाबराज्य

पंजाब में बाढ़ प्रभावित सभी मंडियों को पुनः चालू करने के लिए 5-दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खड्डियां ने बताया कि किसानों के लिए निर्बाध एवं परेशानी रहित फसल बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित सभी अनाज मंडियों को चालू करने हेतु विशेष पाँच-दिवसीय अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य खड़े पानी और गाद को साफ़ कर सभी मंडियों को सॉनी खरीद सीजन के लिए पूरी तरह से कार्यशील बनाना है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए स गुरमीत सिंह खड्डियां ने कहा कि रविवार से आरंभ होने वाला यह अभियान विशेष रूप से उन जिलों पर केंद्रित है, जहाँ मंडियाँ खड़े पानी और जमा गाद से प्रभावित हैं। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों और सभी जिला मंडी अधिकारियों (डी एम ओज) को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से इन प्रयासों की निगरानी करें तथा सुनिश्चित करें कि सभी प्रभावित मंडियाँ 19 सितंबर, 2025 तक पूरी तरह से बहाल और कार्यशील हो जाएं।

स खड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हमारे किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार इस सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है। हम हाल ही में आए बाढ़ कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों से पूरी तरह परिचित हैं। इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। हमारे किसानों की आजीविका की सुरक्षा और बेहतर खरीद प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने हेतु सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।”

कृषि मंत्री ने बताया कि 16 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाले सॉनी खरीद सीजन के लिए प्रदेश की अनाज मंडियों में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समय पर खरीद और तुरंत भुगतान सहित बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button