उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

प्रशासनिक दक्षता और सुशासन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक दक्षता और सुशासन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इसके तहत समाज कल्याण विभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल ‘मिशन कर्मयोगी अभियान’ को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहा है। इस अभियान के तहत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कार्यकौशल को निखारते हुए जनता को पारदर्शी, तेज और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं।

दक्षता और पारदर्शिता की नई मिसाल
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि सितंबर 2025 तक विभाग के 3,900 अधिकारी, नियमित/संविदा कर्मचारी एवं शिक्षक ्रॠडळ ङं१ें८ङ्मॅ्र पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। इन सभी ने अब तक 21,150 कोर्स पूरे किए हैं, जिनमें कुल 15,893 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है। आंकड़ों के अनुसार 2,759 कर्मचारियों ने कम से कम एक कोर्स पूरा किया है। 2,289 कर्मचारियों ने तीन या उससे अधिक कोर्स पूरे किए हैं। वहीं 1,611 कर्मचारी तीन से कम कोर्स तक सीमित रहे हैं और 1,141 अभी प्रशिक्षण पूरा करने की प्रक्रिया में हैं।

दक्षता से ही बढ़ेगी सेवा की गुणवत्ता
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मिशन कर्मयोगी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी को दक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। इस प्रशिक्षण से सरकारी कर्मचारियों में नई कार्यशैली, नीति निर्माण की समझ और प्रबंधन कौशल विकसित हो रहे हैं, जिससे जनता को अधिक गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी।

नई तकनीक, पारदर्शिता और तनावमुक्त कार्यसंस्कृति की ओर कदम
्रॠडळ ङं१ें८ङ्मॅ्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऐसे विषय शामिल हैं जो कर्मचारियों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हैं, बल्कि उन्हें कार्यस्थल पर सकारात्मक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।0मुख्य कोर्स में शामिल ङ्मँ इ१ीं‘ ं३ हङ्म१‘स्र’ंूी तनावमुक्त और उत्पादक कार्यसंस्कृति के लिए है। वहीं, ढडरऌ अू३ 2013 कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा की जागरूक करता है। ढ१ङ्मू४१ीेील्ल३ ढ१ङ्मूी२२ ङ्मल्ल ॠीट पारदर्शी क्रय प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए लागू है। ठं३्रङ्मल्लं’ ए४िूं३्रङ्मल्ल ढङ्म’्रू८ 2020, इं२्रू२ ङ्मा अक, और फ्रॅँ३ ३ङ्म कल्लाङ्म१ें३्रङ्मल्ल (फळक) अू३ नीति, तकनीक और पारदर्शिता के आयामों को समझने हेतु है।

योगी सरकार की डिजिटल सुशासन नीति को मिल रही गति
राज्य सरकार की डिजिटल गवर्नेंस नीति के अंतर्गत मिशन कर्मयोगी जैसे अभियानों से न केवल सरकारी कामकाज की गति बढ़ रही है, बल्कि जवाबदेही और नागरिक संतुष्टि में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभागों को ्रॠडळ ङं१ें८ङ्मॅ्र पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से जारी है, ताकि प्रशासन जनता के लिए अधिक सुलभ और जवाबदेह बने।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button