उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भाजपा से सभी लोगों को सावधान रहना है: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती है, विघटन पैदा करती है। भाजपा से सभी लोगों को सावधान रहना है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों से प्रशासन की सांठ-गांठ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा सब कुछ बर्बाद है। भाजपा सरकार में जातीय उत्पीड़न और भेदभाव चरम पर है। बीजेपी बहुत बड़ी जातिवादी पार्टी है।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकतार्ओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को तबाह करने पर तुले हैं। प्रदेश में गोमती नदी समेत अन्य नदियों की दुर्दशा के लिए मुख्यमंत्री जी खुद जिम्मेदार है। इस सरकार ने नदियों की सफाई के लिए कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार में हमने गोमती नदी पर सबसे सुंदर रिवर फ्रंट बनाया। गोमती नदी की सफाई की व्यवस्था की गई, लेकिन भाजपा सरकार ने सब खराब कर दिया है। अब इस सरकार की चला-चली के बेला है तो मुख्यमंत्री जी गोमती नदी की सफाई को लेकर ढोंग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध और दलित उत्पीड़न सबसे ज्यादा हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तमाम फर्जी एनकाउंटर कर रही है लेकिन उसके बाद भी कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार एनकाउंटर करने से नहीं फील्ड में अच्छे अधिकारियों की तैनाती से होता है। जब सरकार जातीय आधार पर अपने सजातीय लोगों की ही तैनाती करेगी तो कानून व्यवस्था में कैसे सुधार होगा? इस सरकार में महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में हर दिन बलात्कार, हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। समाजवादी सरकार में बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन सेवा चलायी गयी थी। 1090 सेवा की सराहना सुप्रीम कोर्ट ने भी की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राबर्ट्सगंज सोनभद्र से सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक राम मूर्ति वर्मा, प्रदीप यादव, अताउर रहमान, अमिताभ बाजपेई, आनंद यादव आदि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button