उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भाजपा सरकार ने बिजनेस घरानों को अपना रियल स्टेट बैंक बनाने की छूट दी है : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के नौ साल में भाजपा के लोगों ने बड़े पैमाने पर जमींनों पर कब्जा किया, जमींने हड़प ली। सरकारी जमीनों को बेच लिया है। सरकार ने बड़े-बड़े बिजनेस घरानों को अपना रियल स्टेट बैंक बनाने (जमीन बढ़ाने) की खुली छूट दी है।

सपा प्रमुख, बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए डिजिटल प्लेट फार्म धोखा है। भाजपा सरकार ने नौ साल में इसे क्यों नहीं बनाया। इस सरकार में किसानों को खाद नहीं मिल रही। कृषि मंत्री को पता ही नहीं खाद कहां से आती है। खाद के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गोमती सफाई को लेकर ढोंग कर रहें हैं। सरकार गोमती सफाई को लेकर सफेद टेबल पर बैठकर काला झूठ बोल रही है। भाजपा सरकार की योजना जमीन पर नहीं सिर्फ अखबारों की हेड लाइन में दिखती है। सपा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार ने नदियों की सफाई के लिए एक मॉडल तैयार किया था। जो मॉडल बनाया था उसी मॉडल से नदियों की सफाई हो सकती है। लेकिन भाजपा सरकार नदियां नहीं , बजट साफ कर रही है।

सोने के दाम आसमान पर

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। इतनी महंगाई कभी नहीं थी। इस महंगाई में गरीब लोग शादियों में बेटी को कील भी नहीं दे पाएंगे। दस ग्राम सोना एक लाख 25 हजार रुपया के पार हो चला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भेदभाव की वजह और दबाव के चलते लोग जान दे रहे है। हरियाणा के आईपीएस आत्महत्या मामले में जो भी दोषी हो उसे सजा मिले।

प्री-पेड मीटर तेज भाग रहे

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से झूठे वादे करती है। त्यौहार में अभी तक किसी को गैस सिलेण्डर नहीं मिला है। बिजली व्यवस्था चौपट हो गयी है। सरकार ने मुनाफा कमाने के लिए प्री-पेड मीटर लगा दिया है। प्री-पेड मीटर तेज भाग रहे है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर मो. आजम खां साहब पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पत्रकारों पर भी लगे झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button