उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अस्पतालों में दवाएं और संसाधन नहीं, सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को किया बर्बाद : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि इस सरकार के नौ साल में अस्पतालों की दुर्दशा हो गई है।

सरकारी अस्पतालों में जरूरी उपकरण, दवाएं और संसाधन नहीं हैं। डॉक्टरों की भारी कमी है। आम जनता मरीजों को सरकारी अस्पतालों में क्वालिटी का इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिल रही है। अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे हैं।

उन्होने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर हर दिन हृदय विदारक खबरें आ रही है। भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। इस सरकार में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। दवाओं और अन्य जरूरी उपकरणों की सप्लाई में भारी घालमेल है। जिसका खामियाजा गरीब जनता और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जिलों के अस्पतालों में कहीं संसाधन नहीं है। कहीं डॉक्टर और नर्सेज नहीं है। कहीं ऑक्सीजन प्लांट बंद है।

अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी और बड़े शहरों में भी अस्पतालों में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। मेडिकल कॉलेजों और बड़े संस्थानों में मरीजों की भारी भीड़ पहुंचती है लेकिन उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश के बड़े मेडिकल संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों को जरूरी बजट नहीं दे रही है।

जिलों और मंडल मुख्यालयों पर मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्डिंगें खड़ी है। लेकिन वहां गंभीर मरीजों के लिए जांच और सुविधाएं नहीं है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के दौरान बने मेडिकल कॉलेजों और लखनऊ कैंसर संस्थान को सुचारू ढंग से नहीं चला पा रही है। सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से मरीज और तीमारदार बेबस है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा को पूरी तरह से पंगु बना दिया है। हालत यह हो गयी है कि प्रसूताओं को भी एम्बुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। तीमारदार प्रसूताओं को कहीं अपने साधनों तो कहीं बैलगाड़ी से ले जाने पर मजबूर है। सरकार के नाक के नीचे घटिया और जानलेवा सिरप की आपूर्ति हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार चुप्पी साधे रही। प्रदेश में भाजपाई भष्टाचार लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वे मजबूरी में निजी अस्पतालों में जाने पर मजबूर है। भाजपा सरकार जनता को आवश्यक सुविधाएं, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, किसान को खाद, बीज समय से उपलब्ध करा पाने में नाकाम है। भाजपा समाज में नफरत फैलाकर जनता का ध्यान भटकाने को ही अपनी उपलब्धि मानती है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button