देश

कैंची धाम पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू : बाबा नीम करोली महाराज के किए दर्शन, मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने नैनीताल प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार मंगलवार सुबह प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। राष्ट्रपति के मंदिर आगमन पर आश्रम के साधु-संतों और ट्रस्ट सदस्यों ने उनका पारंपरिक रुप से स्वागत किया। राष्ट्रपति ने बाबा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर कुछ समय ध्यान भी लगाया।

इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच राष्ट्रपति का काफिला सुबह करीब नौ बजे कैंची धाम पहुंचा और लगभग 30 मिनट तक वहां रुकने के बाद वे वापस नैनीताल के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति का यह दौरा बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाओं और आध्यात्मिक संदेशों के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।

राष्ट्रपति ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना  

नैनीताल दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

इसके पश्चात राष्ट्रपति कैंची धाम के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान मंदिर पर्यटकों और आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। राष्ट्रपति का यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यक्रम है। वह नैनीताल के दो दिवसीय प्रवास पर आयीं हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button