देश

अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए : प्रधानमंत्री मोदी ने बताया ‘मनमोहक’

अहमदाबाद। चौदहवीं अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी में सबसे बड़े ‘पुष्प मंडला’ और सबसे बड़े ‘पुष्प चित्र’ के लिए दो गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी सराहना करते हुए इसे ‘‘मनमोहक’’ बताया।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की आकर्षक तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अहमदाबाद की पुष्प प्रदर्शनी वाकई सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है! यह रचनात्मकता के साथ-साथ जनभागीदारी का एक अद्भुत उदाहरण है। यह शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति उसके प्रेम को खूबसूरती से दर्शाती है। यह देखना भी रोमांचक है कि इस पुष्प प्रदर्शनी की भव्यता और कल्पनाशीलता हर साल कैसे बढ़ती जा रही है।’’

अहमदाबाद नगर निगम ने बृहस्पतिवार को कहा था कि साबरमती रिवरफ्रंट पर ‘भारत एक गाथा’ थीम वाली प्रदर्शनी में सबसे बड़े ‘पुष्प मंडला’ और सबसे बड़े ‘पुष्प चित्र’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल हुए हैं। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। पटेल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी ने लगातार तीसरे वर्ष विश्व रिकॉर्ड (गिनीज बुक) की हैट्रिक दर्ज की है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी ने 2024 में दुनिया में फूलों की सबसे लंबी संरचना बनाकर और 2025 में फूलों का सबसे बड़ा गुलदस्ता बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2026 में दो नए विश्व रिकॉर्ड के साथ यह आयोजन रचनात्मकता और असाधारण संगठनात्मक क्षमता का एक बेजोड़ उदाहरण बन गया है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित यह पुष्प प्रदर्शनी, विश्व धरोहर शहर अहमदाबाद को वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर रही है। यह पुष्प प्रदर्शनी महज फूलों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का एक भव्य उत्सव है।’’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button