खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

महिला प्रीमियर लीग: नट साइवर ब्रंट का अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 155 रन का लक्ष्य

वडोदरा। महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और सजीवन सजना के रूप में पहला झटका टीम को 21 के स्कोर पर लगा। सजना 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुईं। 21 के स्कोर पर ही दूसरी सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं। 21 पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुकी मुंबई इंडियंस को नट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। 99 के स्कोर पर हरमनप्रीत कौर तीसरे विकेट के रूप में 33 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। निकोला कैरी 12, अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हुईं।

नट साइवर ब्रंट एक बार फिर से मुंबई की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरीं। तीसरे नंबर पर उतरी इस खिलाड़ी ने 45 गेंद पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। ब्रंट की पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी।

दिल्ली की तरफ से एन चरणी ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ की इस स्पिनर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि इकॉनमी के लिहाज से मारिजेन कैप शानदार रहीं। उन्होंने 4 ओवर में महज 8 रन देकर 1 विकेट निकाला। नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए।

प्लेऑफ में बने रहने की किसी भी संभावना को जीवंत रखने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। दूसरी पारी में एमआई की गेंदबाजी और डीसी की बल्लेबाजी के बीच रोचक और रोमांचक संघर्ष की उम्मीद है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button