उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

‘बीमारू’ यूपी अब भारत की आर्थिक ताकत, PM मोदी की प्रेरणा से बदली तस्वीर: सीएम योगी

मथुराः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश ‘बीमारू’ राज्य की छवि को पीछे छोड़ते हुए आज भारत की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत संबल बन रहा है।

मथुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर हार्दिक स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि नितिन नवीन का (पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद) पहला दौरा योगेश्वर श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि मथुरा में हुआ है। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता और राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।”

मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को युवा ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पाटलिपुत्र से पांच बार विधायक रह चुके नवीन ने भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा और इसके आसपास के क्षेत्र-वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव और बलदेव सदियों से सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए प्रेरणा के केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस भूमि का हर कण श्रीकृष्ण और राधा रानी की आध्यात्मिक विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह जिला भाजपा के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि होने के कारण भी विशेष महत्व रखता है। ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत हुए विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ”बीमारू” राज्य नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बन गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सरकार ने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की है और बिना किसी भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है, जिससे किसान, युवा, महिलाएं और गरीब समान रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए गांवों से लेकर शहरों तक विकास कार्य प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं। राज्य की बदली छवि पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था और उसकी विरासत का उपहास उड़ाया जाता था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज वही उत्तर प्रदेश भारत के आर्थिक विकास में निर्णायक भूमिका निभा रहा है, जिसमें युवा, किसान और महिलाएं सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में विकास को नयी गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button