पंजाबबड़ी खबरराज्य

जालंधर में आप नेता लक्की ओबराय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर गाड़ी में बैठते ही दागी गोलियां

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की आज, शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उनपर छह राउंड फायर किए। उनके सीने में पांच और एक गोली सिर पर लगी। उन्हें गंभीर हालत में परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया।

लक्की ओबराय (53) सुबह मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वह गुरुद्वारे से बाहर निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठे, बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस टारगेट किलिंग पर शक जता रही है। ओबराय आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट विस सीट के इंचार्ज थे। पुलिस के मुताबिक, लक्की सुबह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने नियमित तौर पर जाते थे। आज भी जब वह माथा टेकने आए और गुरुद्वारे से बाहर निकलकर वह थार में बैठे ही थे, तभी एक्टिवा सवार हमलावर वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने उनकी छाती और चेहरे पर गोलियां मारीं गई। लक्की गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर ही गिर गए और हमलावर वहां से फरार हो गए।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या को लेकर पूरी रेकी की गई थी। हमलावार जानते थे कि लक्की रोज अपनी थार पर ही गुरुद्वारे में आते हैं। आज भी उन्होंने उनका पीछा किया और उनके गुरुद्वारे से बाहर निकलने का इंतजार किया। जैसे ही वह गाड़ी में बैठे तभी हमलावारों ने हमला बोल दिया। इसके चलते लक्की को बचकर भागने का मौका तक नहीं मिला।

उनकी हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्‌टर ने ली है। उसने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि ‘जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप से प्रधान लगाया जाता है। सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से हर साल प्रधान तय किया जाता है। इसके बाद सभी लोग शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान का नाम जारी करते हैं।’

 

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button